Har Har Mahadev Song: विकराल अवतार में तांडव करते दिखे अक्षय कुमार, OMG 2 का नया गाना हुआ रिलीज
Har Har Mahadev Song Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला हैं। अमित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही 'ओएमजी 2' लगातार विवादों में चल रही है। दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के ऑर्डर दिए हैं, जिससे फिल्म के मेकर्स काफी नाखुश हैं। अब इन्हीं सब विवादों के बीच 'ओएमजी 2' का नया गाना 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) रिलीज हुआ है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने किया तांडव
'ओएमजी 2' के नए गाने 'हर हर महादेव' में एक्टर अक्षय कुमार शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षय कुमार अपने जबरदस्त डांस से फैंस के होश उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार लंबी- लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाकर तांडव कर रहे हैं। इस गाने में अक्षय कुमार शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। 'ओएमजी 2' के इस नए गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गाया और कंपोज किया है। इस गाने के लिरीक्स शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। 'ओएमजी 2' का यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
'हर हर महादेव' गाने का वीडियो
'हर हर महादेव' गाने पर फैंस के रिएक्शन
'ओएमजी 2' (OMG 2) के नए गाने 'हर हर महादेव' (Har Har Mahadev) की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका इतनी अच्छी तरह निभा सकते हैं। इस भूमिका के लिए उनके समर्पण और भक्ति को स्पष्ट रूप से देखा जाता है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने गाने में अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, "एक गाने से काफी ज्यादा। यह एक ऐसा अनुभव है जो आपको ईश्वर के प्रति विस्मय में डाल देता है। OMG2 ने संगीत को बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है।" एक और यूजर ने लिखा, "इस गाने को देखकर मेरे रौंगटे खड़े हो गए। अक्षय कुमार ने क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NS9psq1
https://ift.tt/Lwam3TP
Comments
Post a Comment