Tamannaah Bhatia के पास है 5वीं सबसे महंगी हीरे की अंगूठी! फोटो वायरल होते ही एक्ट्रेस बताया सच

Tamannaah Bhatia Diamond Ring News: बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग जलवा दिखााने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों विजय वर्मा संग अफेयर की खबर को लेकर काफी चर्चा में हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अभी हाल ही में एक ओटीटी सीरीज में भी साथ नजर आए थे। जिसके बाद से इनके अफेयर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लेकिन इसी बीच तमन्ना भाटिया एक अलग वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हीरे की रिंग पहने दिखाई दी थी। इसके बाद से ये रिंग काफी चर्चा में है। इसको लेकर तरह-तरह की बातें हुईं। किसी ने इसको दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा बताया, तो किसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने उन्हें गिफ्ट में दिया है। अब इस सब पर तमन्ना भाटिया ने रिएक्शन दिया है।

तमन्ना भाटिया ने उठाया सच से पर्दा

तमन्ना भाटिया की रिंग वाली फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। इन तस्वीरों में तमन्ना भाटिया बड़े से हीरे की रिंग पहने दिखाई दीं। जिसको लेकर कल से काफी चर्चा हो रही है। अब इसको लेकर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने रिएक्शन दिया है। तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की सच से पर्दा उठाया है। तमन्ना भाटिया ने फोटोज शेयर कर बताया कि 'ये असली हीरा नहीं बल्कि एक बोतल ओपनर है।' इस पोस्ट के बाद ये भी खबर भी खारीज हो गई कि इस रिंग को उपासना कोनिडेला ने गिफ्ट दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस रिंग को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने एक्ट्रेस को गिफ्ट में दिया था।

इस फिल्म में नजर आने वाली हैं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया इस रिंग के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रजनीकांत के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 10 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। तमन्ना भाटिया को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/L4JqN5h
https://ift.tt/4FGEVwa

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म