RRKPK: धर्मेंद्र संग काम करने पर रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन, कहा- मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है

Ranveer Singh on Dharmendra: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभी हाल ही में कई जगह साथ में फिल्म का प्रमोशन भी करते हुए नजर आए हैं। इन प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के साथ काम करने को लेकर रिएक्शन दिया है।

धर्मेंद्र के साथ काम करने पर रणवीर ने कही ये बात

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज से पहले इसको हिट करावाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभी हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। रणवीर सिंह कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान रणवीर सिंह ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किया। रणवीर सिंह ने इस इवेंट के दौरान धर्मेंद्र की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'धर्मेंद्र जी एक प्यारे और भावुक इंसान है। मैंने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कई ऐसी यादें बनाई है, जो मुझे हरदम याद रहेंगी। मैं धर्मेंद्र जी को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। धर्मेंद्र जी जैसे एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की और बहुत बड़ी बात है।' जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hZx94Be
https://ift.tt/MkXgWnx

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म