Throwback: राजेश खन्ना की फिल्‍म से निकाले गए थे अक्षय कुमार, सालों बाद खिलाड़ी कुमार ने काका से लिया बदला!

Throwback: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों को दिलों पर राज किया। फिल्म आखिरी खत से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश खन्ना ने सालों तक भारत की जनता को एंटरटेन किया हैं। इसी वजह से लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। राजेश खन्ना को इस दुनिया से गए 11 साल हो गए हैं। लेकिन फिर भी वो लाखों दिलों में आज भी जिंदा हैं। वैसे तो राजेश खन्ना से जुड़े कई किस्से है लेकिन यह कहानी जो हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो बेहद खास और मजेदार है। दरअसल, एक बार सुपरस्टार अक्षय कुमार को उनके ससुर राजेश खन्ना की फिल्म से ही निकाल दिया गया था।

डिंपल कपाड़िया ने अक्षय कुमार को किया था रिजेक्ट

अक्षय कुमार का आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। उन्होंने अबतक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। कई फिल्मों से अक्षय कुमार रिजेक्ट हो गए थे, एक बार तो राजेश खन्ना की फिल्म से अक्षय कुमार को र‍िजेक्‍ट कर उनकी जगह लीड रोल चंकी पांडे को द‍िया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार को उनकी ही सास ड‍िंपल कपाड़‍िया ने ही निकाला है। हालांकि उस वक्त अक्षय की शादी राजेश और डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना से नहीं हुई थी। दरअसल अक्षय कुमार किसी बड़ी फिल्म की तलाश में थे तब उन्हें पता चला कि राजेश खन्ना एक फिल्‍म बना रहे हैं। फिल्‍म का टाइटल जय श‍िव शंकर था। इसके लिए अक्षय ने राजेश से मुलाकात करने की कोशिश तो की लेकिन वो नहीं मिल पाए। हालांकि बाद में अक्षय कुमार की मुलाकात डिंपल कपाड़िया से हुई। उस वक्त डिंपल ने अक्षय की तारीफ करते हुए उन्हें काफी उत्साहित कर दिया था। लेकिन फिर भी यह फिल्म उन्हें नहीं दी।

इस मूवी से चमकी अक्षय कुमार की किस्मत

डिंपल कपाड़िया ने अक्षय कुमार की जगह चंकी पांडे को ले लिया। हालांकि राजेश खन्ना की ये फिल्‍म बन ही नहीं पाई। लेकिन अक्षय कुमार को फिल्म सौगंध में मौका दिया गया। इस मूवी ने अक्षय कुमार की किस्मत चमका दी और वो स्टार बन गए है। करीब 11 साल बाद अक्षय कुमार ने राजेश और डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना का दिल जीत लिया और उनसे शादी कर ली।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Ag6yel4
https://ift.tt/IBQwFJz

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म