Vikram Vedha Review देखते ही राकेश रोशन ने सैफ अली खान को तुरंत किया ये मैसेज, ऋतिक रोशन की फिल्म को बताया 'धांसू'
Vikram Vedha Review By Rakesh Roshan: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) कल यानी कि 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, ट्विटर पर बायकॉट गैंग भी विरोध-प्रर्दशन में जुट चुका है। गायत्री और पुष्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ में भी इसी नाम से बन चुकी है। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने अहम रोल अदा किया था। बायकॉट गैंग अब इस फिल्म के रीमेक के विरोध में एक के बाद एक कई पुराने मुद्दों को भी बीच में ला रहे हैं। इसी बीच राकेश रोशन ने फिल्म का रिव्यू दिया है और बताया है कि उन्हें फिल्म में क्या-क्या चीजें पसंद आई हैं?
राकेश रोशन को पसंद आई विक्रम वेधा
फिल्म देखने के बाद राकेश रोशन ने सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जमकर तारीफ की है और कहा है कि दोनों अपने किरदार में जमे हैं। राकेश रोशन ने मिड डे से बात करते हुए कहा है कि, 'ऋतिक के पिता के तौर पर मैं थोड़ा बायस्ड साउंड कर सकता हूं लेकिन एक डायरेक्टर के तौर पर मैं कह सकता हूं कि दोनों ने कमाल का काम किया है। अगर दोनों में से कोई भी कमतर होता है तो इसका सीधा असर फिल्म पर पड़ता।' इस इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने यह भी बताया है कि उन्होंने विक्रम वेधा देखने के तुरंत बाद ही सैफ अली खान को मैसेज भी भेजा। राकेश ने बताया कि मैंने सैफ को मैसेज में लिखा है कि उनके बिना यह फिल्म अधूरी लगती है। बता दें कि कल करीना कपूर खान ने भी विक्रम वेधा की खूब तारीफ की है।
नीचे देखें विक्रम वेधा का ट्रेलर
विक्रम वेधा को मिलेगी जबरदस्त टक्कर
मल्टी स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धुलिपाला, त्रिशा कृष्णनन, कार्ती समेत कई पॉपुलर चेहरे अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट में जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के बज को देखकर साफ कहा जा सकता है कि विक्रम वेधा को मणिरत्नम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QURT6mP
https://ift.tt/4WFUimY
Comments
Post a Comment