प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई संग खाए गोलगप्पे, विदेश में देसी अंदाज दिखाकर किया फैंस को कायल
Priyanka Chopra With Malala Yousafzai: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश में भी जमकर तहलका मचा रही हैं। प्रियंका हॉलीवुड में अपनी खूब छाप छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और वह अपने वीडियो और फोटो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनकर एक रेस्तरां में पहुंची थीं। इस पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने दोस्तों संग जमकर मस्ती की।
प्रियंका चोपड़ा ने खाए गोलगप्पे
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भी अपना देसी अंदाज नहीं छोड़ा। पार्टी में एक्ट्रेस ने जमकर गोलगप्पे खाए, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। वीडियो में प्रियंका का यह कूल अंदाज फैंस के दिलों को जीत रहा है। वीडियो में प्रियंका निक जोनास के साथ पार्टी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वीडियो
मलाला यूसुफजई संग खिंचवाई फोटो
प्रियंका चोपड़ा की इस पार्टी में नोबल पीस प्राइस विनर मलाला यूसुफजई भी नजर आई थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ न्यूयॉर्क में नाइट आउट।" एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह पिछले हफ्ते से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को न्यूयॉर्क में सस्टेनेबल डब्लेपमेंट गोल्स को लेकर यूएन में हुई बैठक में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने फोर्ब्स की फिलांथ्रोपी समिट में भी हिस्सा लिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी (It's All Coming Back To Me)' में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर सेम हेगन लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/M7i8sVQ
https://ift.tt/lY2P85a
Comments
Post a Comment