सलमान खान ने अली अब्बास जफर संग फिर मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म से हिलाएंगे सिनेमाघर !!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पर काम कर रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सलमान खान ने एक और फिल्म के लिए डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbaz Zafar) के साथ हाथ मिलाया है। अली अब्बास जफर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस तरह से फैंस को एक बार फिर धमाकेदार फिल्म देखने को मिलने वाली है। बताते चलें कि अली अब्बास जफर इससे पहले सलमान खान की 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' जैसी फिल्मों को डायेरक्ट कर चुके हैं।

सलमान खान और अली अब्बास की अगली फिल्म

सलमान खान और अली अब्बास जफर एक बड़े स्केल की एक्शन ड्रामा पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 में फ्लोर पर जा सकती हैं और साल 2024 की ईद पर रिलीज हो सकती है। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने एक मीडिया पोर्टल को बताया है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर पिछले कुछ महीनों से कुछ प्रोजेक्ट्स पर डिस्कस कर रहे हैं। सलमान खान को एक स्क्रिप्ट पसंद आई है। इस फिल्म के लिए सलमान खान को फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा। जैसे फिल्म 'सुल्तान' में उन्होंने एक मिडिल एज वाले रेसलर का रोल किया था। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने मौखिक रूप से हां कर दिया और आखिरी फैसला लेने से पहले पूरी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। ये भी चर्चा है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर ने एक विदेशी फिल्म के रीमेक पर बात की लेकिन ये अभी तक स्पष्ट नहीं कि आखिर में दोनों किस प्रोजेक्ट पर एक साथ आने के लिए तैयार हुए हैं।

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। ये फिल्म साल 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में काम करते दिखाई दिए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CErfFek
https://ift.tt/nxkhbZP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म