Fawad Khan पर भारी पड़ा आमिर खान को कॉपी करना, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, किडनी ने काम करना किया बंद
Fawad Khan faced health problem after copying Aamir Khan style: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) इन दिनों अपनी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जाट को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए चॉकलेटी लुक वाले स्टार फवाद खान ने अपने लुक्स में भारी बदलाव किया। फिल्म स्टार ने अपने किरदार में फिट बैठने के लिए कई किलो वजन बढ़ाया। मगर ये उनकी हेल्थ पर ही भारी पड़ गया। इस बारे में बताते हुए एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा करने के लिए वो बॉलीवुड स्टार आमिर खान और क्रिस्टियन बेल जैसे सितारों से प्रेरित थे। हालांकि ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं होता और ये बात उन्हें तब पता लगी जब वो गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए।
यही नहीं, एक्टर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से उन्हें अस्पताल तक में भर्ती होना पड़ा था और उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। फवाद खान ने कहा, 'मैंने अपने साथ जो किया वो बिल्कुल सही नहीं था। मैं ऐसा दोबारा कभी नहीं करने वाला। मैंने कुछ सवाल करने वाली च्वाइसेस ली जो मुझ पर बहुत भारी पड़ गईं। ये सही बात है कि ये फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन सभी के लिए नहीं होता और आपको पता होना चाहिए कि जब आप ऐसे फैसले लेते हैं तो ये आपकी सेहत पर बहुत असर करता है। और ये हुआ। 10 दिन के अंदर मैं हॉस्पिटलाइज्ड हो गया था। मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।'
मौला जट का ट्रेलर
हालांकि एक्टर को बाद में डिस्चार्ज मिल गया था और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में करीब 3 महीने लग गए। फवाद खान ने बताया कि दरअसल उन्हें डायबिटीज है और 75 किलो से 100 किलो वजन बढ़ाना उनके लिए इतना आसान नहीं था। फिल्म स्टार ने कहा कि ट्रांसफॉरमेशन के लिए बहुत हिम्मत और पेशन्स चाहिए। ये रातों रात होने वाली चीज नहीं है। खूबसूरत स्टार ने कहा, 'मुझे कम चलने और टेंशन फ्री रहने के लिए कहा गया था। मैंने वजन बढ़ाने के लिए घंटों मेहनत की थी। ये सही तरीका नहीं था क्योंकि मुझे ये जल्दी करना था। लेकिन मैं आमिर खान या फिर क्रिस्टियन बेल नहीं हूं। मैं किसी को ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन के लिए राय नहीं दूंगा।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TwJBOQH
https://ift.tt/OXPlkuS
Comments
Post a Comment