रेखा को इस एक्टर ने 5 मिनट तक किया था जबरन किस, निकल पड़े थे एक्ट्रेस के आंसू

Rekha Kiss Controversy: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड कलाकार के तौर पर की थी। 67 साल की रेखा अपने करियर में 180 फिल्मों से ज्यादा में काम कर चुके हैं। एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग के लिए ना केवल 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, एक नेशनल अवॉर्ड, वहीं साल 2010 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की छोटी उम्र में तेलुगु फिल्म 'इंती गुट्टू' से की थी। वहीं एक्ट्रेस ने 15 साल की उम्र में फिल्म 'अनजाना सफर' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

भले ही 'अनजाना सफर (Anjana Safar)' रेखा के करियर की पहली हिंदी फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म के दौरान 15 साल की रेखा के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसे याद करके एक्ट्रेस आज भी सिहर उठती हैं। रेखा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म'अनजाना सफर' में विश्वजीत चटर्जी लीड किरदार के तौर पर नजर आए थे। राजा नवाथे द्वारा निर्देशित इस फिल्म के एक सीन के दौरान विश्वजीत ने रेखा को 5 मिनट तक जबरन किस किया था।

रेखा का हुआ था यौन उत्पीड़न

रेखा के साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र यासेर उस्मान ने अपनी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया है। इस किताब में लिखा गया है कि 15 साल की रेखा इस सीन को फिल्माने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। बावजूद इसके विश्वजीत चटर्जी ने एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस कर लिया था। इस घटना के बाद रेखा इतना सिहर गई थीं कि वह काफी समय तक रोती रही थीं।

एंटरटेनमेंट न्यूज की खबरों (Entertainment News) के अनुसार इस घटना के बाद दावा किया गया था डायरेक्टर राजा नवाथे ने यह सीन फिल्म में जानबूझकर रखा था। हालांकि रेखा को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जब इस सीन को लेकर सेट पर पूरी तैयारी कर ली गई तो डायरेक्टर ने एक्शन बोला था, जिसके बाद विश्वजीत चटर्जी ने उन्हें जबरन किस करना शुरू कर दिया था और वह रेखा को लगातार 5 मिनट तक किस करते रहे। इस दौरान रेखा ने घबराकर अपनी आंखें बंद कर ली थीं और उनकी आंखों से आंसू भी बहने लगे थे।

लाइफ मैगजीन में छपी थी कवर स्टोरी

'अनजाना सफर' के सेट पर हुई इस घटना को लेकर देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी बवाल हुआ था। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन 'लाइफ मैगजीरन' ने रेखा के साथ हुई इस घटना को कवर स्टोरी पर छापा था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QjBCeLA
https://ift.tt/XtD1AdE

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म