अक्षय कुमार पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, बोलीं- 'जैसी फिल्मों का वह सपोर्ट करते हैं, मैं...'
Swara Bhasker On Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की हाल ही में फिल्म 'हम चार यार' रिलीज हुई है। चार शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में स्वरा के साथ-साथ शिखा तल्सानिया, पूजा चोपड़ा और मेहर विज भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर अपनी इस फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड बायकॉट को लेकर स्वरा ने खुलकर अपनी राय रखी है। द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सॉफ्ट टारगेट होती हैं? इसके साथ ही स्वरा ने यह भी कहा कि अक्षय जिस तरह की फिल्में करते हैं, वह उनसे सहमत नहीं हैं।
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Twitter) ने इंटरव्यू में कहा, "हम कहानी को कहने वाले लोग हैं और हमें हमेशा ईमानदारी से कहानी सुननी चाहिए। मेरा मानना है कि बॉलीवुड को खुद को प्रोपेगेंडा का प्लेटफॉर्म नहीं बनने देना चाहिए। इंडस्ट्री में कभी भी कोई भी एक-सुर में नहीं बोलता और यही इस जगह की खासियत है। अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं चाहती हूं कि उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाएं या फिर उनकी फिल्मों को रिलीज नहीं करना चाहिए।"
इसके साथ ही भारत की वर्तमान राजनीति को लेकर स्वरा भास्कर ने कहा, "हम सत्तावाद के कल्चर को सही ठहरा रहे हैं, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मॉब क्लचर से कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रह सकता। बात बस इतनी सी है कि मैं लाइन में दूसरों के ठीक आगे हूं।"
अक्षय कुमार की फिल्में हो रहीं फ्लॉप
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं, जिनमें 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' शामिल हैं। केवल इतना ही नहीं 'रक्षाबंधन' का तो सोशल मीडिया पर काफी बायकॉट हुआ था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/s7o3S5E
https://ift.tt/XtD1AdE
Comments
Post a Comment