Priyanka Chopra ने UNGA में दिया ऐतिहासिक भाषण, एक्ट्रेस ने महिला शिक्षा पर दिया जोर
Priyanka Chopra attends UNGA: वर्ल्ड आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया जहां उन्होंने बच्चों के अधिकारों से लेकर महिलाओं तक के बारे में बात की। प्रियंका चोपड़ा की इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं, जिसमें वो नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और अमेरिकी कवयित्री अमांडा गोर्मन के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इन फोटोज में वो मलाला यूसुफजई और अमांडा गोर्मन के साथ कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देते नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है। उन्होंने आभार जताते हुए लिखा, 'आज सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में दूसरी बार बोलने का मौका मिला। ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।' इतना ही नहीं प्रियंका ने मलाला यूसुफजई और अमांडा गोर्मन की भी जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा कि इन दो महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि वो इंडिया में पली-बढ़ी है, जहां बहुत सारी लड़कियों तक शिक्षा नहीं पहुंच पाती जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है। उनका ये मानना है कि शिक्षा सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
प्रियंका चोपड़ा इस मूवी में आएंगी नजर
बताते चलें कि प्रियंका इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर चल रही है। हालांकि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में जल्द वापसी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।
Written by Kumar Sarash
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/R8qMCPi
https://ift.tt/UNBZxys
Comments
Post a Comment