Vikram Vedha के डायरेक्ट ने PS 1 से बॉक्स ऑफिस क्लैश दिया रिएक्शन, कहा- आप उसे हरा नहीं सकते
Vikram Vedha Clash VS PS 1: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का काफी चर्चा में बनी हुई है। सैफ की ये फिल्म कल यानी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ कल ही साउथ फिल्म पोन्नियन सेलवन 1 (Ponniyin Selvan 1) भी बड़े पर्दे पर आ रही है। इन दोनों के फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। अब इसको लेकर फिल्म विक्रम वेधा के डायरेक्टर गायत्री-पुष्कर (Gayatri-Pushkar) ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर फिल्मी दुनिया में काफी चर्चा हो रही है।
गायत्री-पुष्कर ने बोली ये बात
फिल्म विक्रम वेधा को लेकर काफी दिनों बातें चल रही है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी पास आ गई है। ये फिल्म कल यानी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म डायरेक्टर गायत्री-पुष्कर ने मणी रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन 1 को लेकर आपकी राय रखी है। साथ ही उन्होंने दोनों मूवीज के क्लैश पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'पोन्नियन सेलवन एक क्लासिक फिल्म है। आप इसको हरा नहीं सकते है। हमने अपना काम किया है, उन्होंने अपना काम किया है। लोगों को दोनों फिल्में देखनी चाहिए। मैं भी पक्का उस फिल्म को देखने जा रहा हूं।' इस बयान के सामने आने के बाद डायरेक्टर गायत्री-पुष्कर की काफी तरीफ हो रही है।
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने दिया ऐसा रिएक्शन
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेलवन 1 को लेकर फिल्म विक्रम वेधा के डायरेक्टर गायत्री-पुष्कर के साथ सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया है। जहां सैफ अली खान ने दोनों फिल्मों को देखने के अनुरोध कर रहे है, तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन का सारा ध्यान अपनी 'विक्रम वेधा' की तरफ है। इन दोनों फिल्मों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gLhsIRS
https://ift.tt/4WFUimY
Comments
Post a Comment