Alia Bhatt ने बड़े ही प्यारे अंदाज में किया रणबीर कपूर को बर्थडे विश, फोटो पोस्ट कर बोलीं- 'हैप्पी 40 बेबी...'
Alia Bhatt Wishes Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। रणबीर की बर्थडे पार्टी में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) , शाहीन भट्ट से लेकर करण जौहर (Karan Johar), अयान मुखर्जी और आकाश अंबानी जैसे सेलेब्स शामिल हुए। हालांकि अभी तक रणबीर की बर्थडे पार्टी का कोई भी फोटो सामने नहीं आया है। इसी बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पति रणबीर के बर्थडे पर एक क्यूट पोस्ट के जरिए उन्हें विश किया है। आलिया ने रणबीर की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की, जिसमें लिखा था, 'चीयर्स 40 इयर्स।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हेप्पी 40 बेबी।"
आलिया भट्ट का पोस्ट
बता दें कि रणबीर (Ranbir Kapoor) की यह तस्वीर उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान की है। इस फोटो में 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' एक्टर व्हाइट कलर का नाइटसूट पहने नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी की इस इनसाइड तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीतू कपूर ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। आलिया की यह पोस्ट फैंस के द्वारा खूब पसंद की जा रही है, इस तस्वीर को अब तक इंस्टाग्राम पर साढ़े सात लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
वीडियो में देखें रणबीर कपूर के कंट्रोवर्सियल स्टेटमेंट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स
बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी सोनोग्राफी फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया का यह पोस्ट काफी सुर्खियों में रहा था। बाद में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आई थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UukAvEp
https://ift.tt/4WFUimY
Comments
Post a Comment