Shah Rukh Khan ने शेयर किया शर्टलेस फोटो, 'पठान' के इंतजार में किंग खान का हुआ ऐसा हाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बादशाह और किंग खान के नाम से पॉपुलर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल करते नजर आए। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। फिलहाल, शाहरुख खान बतौर लीड एक्टर वाली फिल्म में बीते चार साल से नजर नहीं आए हैं। वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में काम करते दिखाई दिए थे। हालांकि, अगले साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म 'पठान' (Pathaan) है जो 25 जनवरी, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान को अपनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वी शेयर कर इस बात की तरफ इशारा किया है।

शाहरुख खान ने शेयर किया फोटो

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक फोटो शेयर किया है, इसमें फिल्म 'पठान' का लुक है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान शर्टलेस होकर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने सिक्स एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'आज मैं अपनी शर्ट से कह रहा हूं तुम हो तो कैसा होता, तुम इस बात पर हैरान होती, तुम इस बार पर कितनी हंसती, तुम होती तो ऐसा होता, मुझे भी पठान का इंतजार है।' शाहरुख खान के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग मूवीज

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। शाहरुख खान अब फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे। वह फिल्म 'जवान' में नयनतारा और सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म जून, 2023 में रिलीज होगी। वह फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म दिसंबर, 2023 में रिलीज होगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/msv6FfI
https://ift.tt/nxkhbZP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म