Kangana Ranaut ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया बर्थडे विश, कहा- 'आप राम और कृष्ण की तरह अमर हैं...'

Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 17 सितंबर यानी शनिवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम से लेकर खास तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का मौका हो और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बधाई देने में पीछे रह जाएं तो ऐसा संभव नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर तमाम बी-टाउन स्टार्स ने उन्हें विश किया है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास मैजेस लिखा है। बताते चलें कि कंगना रनौत अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करती नजर आती हैं।

कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने इसके साथ लिखा है, 'हैपी बर्थडे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनने तक, क्या ही अविश्वसनीय यात्रा है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं लेकिन राम, कृष्ण और गांधी की तरह आप अमर हैं। आपकी विरासत को कोई नहीं मिट सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं। आपको हमारे नेता के रूप मे पाकर धन्य हो गए।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बॉलीवुड सिलेब्स ने दी बधाई

कंगना रनौत के अलावा अजय देववन, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, परेश रावल, किरण खेर, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी है। यहां पर देखें पीएम नरेंद्र मोदी को बी-टाउन स्टार्स के बधाई संदेश...

कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। कंगना रनौत अब फिल्म 'तेजस' और फिल्म 'इमरजेंसी में काम करते नजर आएंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/f7j5vLa
https://ift.tt/GzlDcQt

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म