KRK ने किया सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की 'विक्रम-वेधा' का रिव्यू, अब ज्वाइन करने वाले हैं RSS

KRK RSS and Vikram Vedha Movie Review: खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान (KRK) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए है। वो अभी हाल ही में अपने एक पुराने ट्वीट को लेकर जेल गए थे। जेल से वापस आने के बाद केआरके एक बार फिर से ट्विटर पर एक्टिव हो गए है। वो लगातार एक के बाद एक ट्वीट कर रहे है। उन्होंने सबसे पहले बदला लेने वाला ट्वीट किया था, उसके बाद उन्होंने एक ऐसी बात लिखी थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। केआरके ने आरएसएस ज्वाइन करने के इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'आदरणीय मोहन भागवत जी, मैं आरएसएस ज्वाइन करने के लिए तैयार हूं।' इसी बात को लेकर केआरके ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने इसी बात को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म विक्रम वेधा का रिव्यू भी किया है।

नागपुर जाने वाले हैं केआरके

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर काफी ट्वीट करते है। अभी हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी कुछ लिखा था। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर भी काफी कुछ बोला था। इसके बाद अब केआरके ने नया ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, वो जल्द ही आरएसएस ज्वाइन करने के लिए नागपुर जाने वाले है। इस ट्वीट को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले केआरके ने आरएसएस ज्वाइन करने के इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद से इस ट्वीट का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।

केआरके ने विक्रम वेधा का किया ऐसा रिव्यू

केआरके ने अभी हाल ही में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का रिव्यू भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ऋतिक रोशन पहले हॉफ में अमिताभ बच्चन को कॉपी किया और दूसरे हॉफ में अल्लू अर्जुन को। केआरके ने 'विक्रम-वेधा' के एक्शन सीन्स की तुलना भोजपुरी फिल्म से की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/341yPdO
https://ift.tt/4WFUimY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म