मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान? ‘पोन्नियन सेलवन' डायरेक्टर ने किया ये खुलासा
Shah Rukh Khan in Mani Ratnam Movie: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। इसको लेकर शाहरुख खान ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की थी। जिसको लेकर काफी सोशल मीडिया पर काफी बातें हुई थी। अब शाहरुख खान को लेकर ‘पोन्नियन सेलवन' (Ponniyin Selvan I) के डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) ने कुछ ऐसा बोला दिया है, जिसके बाद एक बार फिर पठान एक्टर शाहरुख खान को लेकर बी-टाउन में चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते है उन्होंने क्या बोला है।
मणिरत्नम ने शाहरुख खान को लेकर बोली ये बात
डायरेक्टर मणिरत्नम अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते है। वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। मणिरत्नम से एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया क्या आप और शाहरुख खान के साथ फिर काम करने वाले है। मणिरत्नम ने इसका बेहद शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, मेरी शाहरुख से इवेंट में मुलाकात होती है। अभी मेरे पास स्क्रिप्ट नहीं है, जिसको लेकर मैं उन से मिल संकू। इसके आगे उन्होंने कहा, जब मुझे उनके हिसाब से स्क्रिप्ट का आइडिया मिलेगा, तब शाहरुख के पास जाऊंगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बार फिर मणिरत्नम और शाहरुख खान को साथ देखने के इंतजार कर रहे है।
मणिरत्नम ने की इस फिल्म में नजर आ चुके हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ (Dil Se) में नजर आ चुके है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला लीड रोल में थी। जानकारी के लिए बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NqGOWyc
https://ift.tt/wglBjOp
Comments
Post a Comment