Priyanka Chopra ने भरी महफिल में जताया निक जोनस से प्यार, स्टेज पर चढ़कर पति को किया लिप किस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज भी उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज के द्वारा शेयर किया गया उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) को लिप किस करते हुए नजर आ रही हैं। ये कोई पहला मौका नहीं जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस पर प्यार जताया है। वह अक्सर अपने पति पर प्यार बरसाती रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज पर पति को किया किस
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में शनिवार को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और जो जोनस ब्रदर्स के साथ सिंगर मारिया केरी ने भी लाइव परफॉर्म किया। जो जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के एक एंबेसडर के रूप में पेश किया। इसके बाद निक जोनस ने स्टेज से कहा, 'मुझे उन्हें अपनी पत्नी का सम्मान है। प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करें।' फिर प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर आईं और निक जोनस को लिप किस किया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया धन्यवाद
ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्ट्रेस केटी होम्स सहित कई लोग नजर आए। बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल से जुड़े कई वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पति निक जोनस को धन्यवाद दिया।
प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ को करती हैं सपोर्ट
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा काफी समय से यूनिसेफ को सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की समस्याओं पर बार की थी। प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' के अलावा हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7CTUWfh
https://ift.tt/nxkhbZP
Comments
Post a Comment