9वीं क्लास में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं करीना कपूर! मां ने परेशान होकर भेज दिया था बोर्डिंग स्कूल

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर का आज 42वां जन्मदिन है। करीना कपूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। करीना कपूर हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं, हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास करिश्मा नहीं दिखा पाई। इससे इतर करीना कपूर अपने काम के साथ-साथ खुद से जुड़े कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस से जुड़ी कई अफवाहें भी हैं जिनके बारे में सुनकर कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा। इन अफवाहों में से एक यह भी है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) नौवीं क्लास में प्रेग्नेंट हो गई थीं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नारसी स्कूल से प्राप्त की है। एंटरटेनमेंट गलियारों में मौजूद खबरों के अनुसार, करीना कपूर नौंवी कक्षा के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि इस मामले पर न तो कभी एक्ट्रेस ने बातचीत की, न ही उनसे जुड़े सूत्रों ने कभी कुछ कहा। लेकिन इससे जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि 14 साल की उम्र में ही करीना कपूर एक लड़के पर अपना दिल हार बैठी थीं। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर ने ही किया था।

क्रश से मिलने के लिए घर से भाग गई थीं करीना कपूर

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 14 साल की उम्र में एक लड़के पर उनका दिल आ गया था। हालांकि उनकी मम्मी बबीता कपूर को वह लड़का न तो पसंद था और न ही करीना का उससे मिलना अच्छा लगता था। लेकिन करीना चोरी-छुपे उस लड़के से मिलने गई थीं। इस बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा था, "14-15 साल की उम्र में मैं एक लड़के को पसंद करती थी। मेरी मां को यह अच्छा नहीं लगता था। सिंगल मदर होने के नाते वह नहीं चाहती थीं कि यह सब हो। ऐसे में वह फोन को अपने कमरे में बंद करके रखती थीं।"

 


करीना कपूर ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मैं उस लड़के से मिलना चाहती थी। ऐसे में जब मम्मी डिनर के लिए बाहर गई हुई थीं तो मैं चाकू की मदद से ताला खोलकर कमरे में घुस गई और मैंने फोन पर उस लड़के से बात की। मैंने उसके साथ प्लान बनाया और घर से भाग गई।" एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद उनकी मम्मी बबीता कपूर ने उन्हें देहरादून में मौजूद बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/v561cSu
https://ift.tt/XtD1AdE

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म