Brahmastra में इस बच्चे ने किया था रणबीर कपूर के बचपन का रोल, देखें 'छोटे शिवा' की तस्वीरें

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से काफी खुश हैं। ये कपल इन दिनों लगातार खबरों में बना हुआ है। इसी बीच रणबीर कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर हैंडल पर चार फोटोज का एक कालोज शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर एक बच्चे संग नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि ये वही बच्चा है जो कुछ महीने पहले रणबीर कपूर की गोद में नजर आया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बच्चा रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा रहा है।

रणबीर कपूर के किरदार के बचपन के रोल में निवान

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के किरदार शिवा के बचपन का रोल जिस बच्चे ने किया था, उसका नाम निवान है। रणबीर कपूर के फैन क्लब ने उनके साथ बच्चे की फोटोज ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इसके अलावा ये बच्चा फिल्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ भी नजर आ रहा है। ये बच्चा इन सेलिब्रिटीज के साथ खेल रहा है।

रणबीर कपूर संग वायरल हुआ था वीडियो

बताते चलें कि रणबीर कपूर का निवान के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में निवान एक्टर रणबीर कपूर की गोद में खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया था।

ब्रह्मास्त्र स्टारकास्ट फीस

'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आए हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है। इस फिल्म में पहला मौका है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/V0MmLwP
https://ift.tt/UNBZxys

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म