Aamir Khan के घर में कैद हुए थे Faisal Khan, खुलासा करते हुए सुनाई आपबीती
Aamir Khan’s Brother Faisal Khan: आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार हैं। अभिनेता की हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शाकों की ओर से उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल पाया। फिल्मों को देखने के साथ-साथ फैंस हमेशा सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। इन दिनों लगातार आमिर खान के बाद फैसल खान (Faisal Khan) चर्चा में बने हुए हैं। फैसल खान ने लंबे समय के साथ निर्देशन की दुनिया में अपनी शुरुआत की है। फैसल खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह हमेशा आमिर खान से अपने मतभेदों के बारे में मुखर रहे हैं और हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में फैसल ने एक बार फिर 'लाल सिंह चड्ढा' एक्टर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है।
फैसल खान ने झेला था मानसिक दबाव
फैसल खान को हाल ही में सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16' ऑफर हुआ था। हालांकि उन्होंने रिएलिटी शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने शो का हिस्सा ना बनने के बार में कहा, 'मेकर्स शो करने के लिए आपको अच्छी रकम देते हैं लेकिन अल्लाह की कृपा से मुझे ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। मैंने सोचा कि मुझे पिंजरे में क्यों रखा जाए? पिंजरे में बंद रहना किसे पसंद है? आजाद जिंदगी सभी को पसंद है।' फैसल खान ने आगे कहा कि पिंजरे में बंद होने में कोई मजा नहीं है और उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें आमिर खान के घर में एक बार पिंजरे में बंद कर दिया गया था और उनका फिर से पिंजरे में आने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं आजाद रहना चाहता हूं और पानी की तरह बहना चाहता हूं।'
आमिर खान के साथ ऐसे हैं फैसल खान के रिश्ते
आमिर खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए फैसल खान ने जवाब दिया कि वे एक-दूसरे से मिलते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। लेकिन फैसल ने यह भी कहा कि आमिर अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं और वह अपनी व्यस्त जिंदगी में खूब मेहनत कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rgeyusM
https://ift.tt/UNBZxys
Comments
Post a Comment