Lata Mangeshkar Birth Anniversary: पहली बर्थ एनीवर्सरी पर लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुए फैंस

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Birthday) की आज 93वीं बर्थ एनीवर्सरी मनाई जा रही है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Brith Anniversary) का इसी साल 6 फरवरी को निधन हो गया था। भले ही लता दीदी आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी, अपने करियर में उन्होंने 36 से ज्यादा भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए थे। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की बर्थ एनीवर्सरी पर फैन्स उन्हें खूब याद कर रहे हैं और ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आज जहां भी हो आप हमेशा खुश रहो। हैप्पी बर्थडे आपको लता मंगेशकर।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लता मंगेशकर जी की बर्थ एनीवर्सरी पर उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान के लिए कई आइकॉनिक गाने गाए हैं। वह एक्टर के तौर शाहरुख को बहुत पसंद करती थीं।"

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "लता मंगेशकर को भारत की स्वरकोकिला के नाम से भी जाना जाता है, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा वर्सेटाइल सिंगर थीं। सबसे प्यारी आवाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "भारत की स्वर्ण आवाज, हमारी प्यारी भारत रत्न लता मंगेशकर जी ने इस तनावभरी जिंदगी में अपनी मधुर आवाज से हमें खुश रहने के कई लम्हें दिए हैं। आज भले ही लता जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज सदैव हमारे बीच रहेगी।"

लता मंगेशकर चौक

आज लता दीदी की बर्थ एनीवर्सरी पर अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद करते हुए लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण किया है।

बता दें कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था।

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/orbSM73
https://ift.tt/wglBjOp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म