Entertainment News Of The Day: सास-बहू टीवी सीरियल पर भड़के मुकेश खन्ना, ओटीटी डेब्यू करेंगी अनन्या पांडे

Entertainment News Of The Day 25th September: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 25 सितंबर को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने टीवी पर आने वाले सास-बहू के सीरियल पर निशाना साधा है। अनन्या पांडे ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'कॉल मी बे' नाम की वेब सीरीज में ओटीटी डेब्यू करेंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने वर्ल्ड वाइड 403 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

मुकेश खन्ना सास-बहू टीवी सीरियल पर भड़के
वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने टीवी पर आने वाले सास-बहू के सीरियल पर निशाना साधा है। उन्होंने एकता कपूर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मुकेश खन्ना का कहना है कि इन टीवी सीरियल की कहानियां लोगों को बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सब एक-दूसरे को कॉपी करने में लगे हुए हैं। चैनल पर बिंदिया, झुमके, साड़ी, लहंगे, सास-बहू, ननद, भाभी, बेटियों का साम्राज्य चल रहा है।

अनन्या पांडे करेंगी ओटीटी डेब्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि अनन्या पांडे धर्मा प्रोडक्शन हाउस से ओटीटी पर डेब्यू भी करने जा रही हैं। वह प्रोडक्शन हाउस के डिजिटल विंग के बैनर तले 'कॉल मी बे' नाम की वेब सीरीज में ओटीटी डेब्यू करेंगी। इस वेब सीरीज में वह एक फैशनिस्ट के रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे की इस वेब सीरीज का डायरेक्शन कोलिन डी कुन्हा करेंगे।

'ब्रह्मास्त्र' हुई 400 करोड़ी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में अभी भी लगी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने अब तक इंडिया में 298 करोड़ और ओवरसीज में 105 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म वर्ल्ड वाइड 403 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

हेमा मालिनी को राखी सावंत का जवाब
वेटरन एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी हेमा मालिनी ने मथुरा से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के सवाल पर भड़क गई थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि राखी सावंत को भी चुनाव लड़ने के लिए भेज देंगे। अब राखी सावंत ने हेमा मालिनी के बयान पर रिस्पॉन्स दिया है। उन्होंने कहा है, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मोदी जी मेरे कंधों पर समाज की जिम्मेदारी दी है। इस बार मुझे चुनाव में खड़ा कर रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस बात का एलान पहले कर दिया है।

अक्षय कुमार ने बेटी को दी जन्मदिन की बधाई
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा 10 साल की हो गई है। अक्षय कुमार ने बेटी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नितारा अपने पिता के साथ रेत के टीलों पर चढ़ती हुई नजर आ रही है और फिर अपने हाथो में शॉपिंग बैग लिए हुए दिखाई दे रही है। अक्षय कुमार ने इसके साथ लिखा है, 'मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अपना शॉपिंग बैग रखने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज 10 साल की हो गई है। इस बर्थडे के लिए मेरी शुभकामनाएं।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/D90iCue
https://ift.tt/nxkhbZP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म