चंकी पांडे के एक जवाब से बॉलीवुड वाइफ बन सकती थीं एकता कपूर, 'टीवी की क्वीन' ने किया खुलासा
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर चंकी पांडे (Chunky Pandey) ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्होंने एक पार्टी रखी थी, जिसमें बी-टाउन के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे और जमकर मस्ती की। चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं। वहीं, आम से लेकर खास लोगों ने चंकी पांडे को सोशल मीडिया के जरिए भी बर्थडे विश किया था। चंकी पांडे को मिले बधाई संदेशों में प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मैसेज ने सभी का ध्यान खींचा है। यहां तक कि लोग उनका मैसेज पढ़कर हैरान रह गए।
एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर चंकी पांडे के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया था। एकता कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'जब सालों पहले मुझे चंकी पांडे पर क्रश था। अगर उस समय उन्होंने जवाब दिया होता तो आज मैं बॉलीवुड वाइफ होती। जन्मदिन की बधाई।' उन्होंने इसके साथ फनी इमोजी भी बनाए हैं। एकता कपूर की इस पोस्ट को देखकर लोग हैरान रह गए।
फराह खान का चंकी पांडे था क्रश
अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे के जन्मदिन पर बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। अनन्या पांडे ने पोस्ट में पुरानी तस्वीरों को शेयर कर बचपन की यादों को ताजा किया था। अनन्या पांडे की इस पोस्ट पर तमाम स्टार्स ने रिएक्शन दिया है। वहीं, फराह खान का कमेंट सबसे अलग था। फराह खान ने लिखा था, मैं तुम्हारी मम्मी होने वाली थी। बताते चलें कि फराह खान का चंकी पांडे क्रश रहा है। वह उनको काफी पसंद करती थीं।
एकता कपूर के टीवी सीरियल
एकता कपूर के काम की बात करें तो अपने टीवी सीरियल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई बड़े टीवी सीरियल्स को प्रोड्यूस किया था। एकता कपूर का इस समय 'नागिन 6', 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' सहित कई शोज लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/agbnPv6
https://ift.tt/qHa6ED5

Comments
Post a Comment