Esha Gupta की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बिकिनी लुक देख फिदा हुए फैंस
Esha Gupta Bikini Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत 2' (Jannat 2) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के बीच कई बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे। यही वो फिल्म जिससे ईशा गुप्ता को दर्शकों के बीच सही पहचान मिली थी। ईशा गुप्ता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इंटरनेट पर अपनी बोल्ड फोटोज से चलते भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिकिनी में फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
ईशा गुप्ता का ये नया लुक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा गुप्ता ने बिकिनी में फोटो साझा करते हुए लिखा, 'कहीं तो गर्मी है।' फोटो देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफ करनी शुरू कर दी है। फैंस चाहकर भी ईशा गुप्ता के बोल्ड फिगर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आपकी इस फिटनेस का क्या राज है?' वहीं दूसरे ने लिखा, 'उफ ये अदा।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा गुप्ता को बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे पार्ट में देखा गया था। इस सीरीज में उनकी एंट्री को देखने के बाद दर्शक काफी खुश हुए थे। सीरीज में ईशा गुप्ता और बॉबी देओल के बीच कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा गुप्ता आने वाले दिनों में 'हेरा फेरी 3' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से ये फिल्म में काफी देरी हुई हैं लेकिन निर्माता जल्द ही इस पर काम शुरू कर सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UBAWqEa
https://ift.tt/XtD1AdE
Comments
Post a Comment