Kamaal R Khan ने लिया बड़ा फैसला, 'विक्रम वेधा' के बाद नहीं करेंगे किसी भी फिल्म का रिव्यू

Kamaal R Khan Quits Film Review: एक्टर और सेल्फ क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों का रिव्यू करते हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन हाल ही में केआरके (KRK Twitter) के एक फैसले ने फैन्स को चौंका किया है। दरअसल कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अब वह किसी का फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं छोड़ रहा हूं। विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी, जिसका मैं रिव्यू करूंगा। मेरे रिव्यू पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

कमाल आर खान ने आगे लिखा, "साथ ही बॉलीवुड के लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने क्रिटिक के तौर पर मुझे नहीं अपनाया बल्कि मेरे रिव्यू को रोकने के लिए मुझ पर ढेर सारे केस कर दिए।" कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमाल आर खान के इस फैसले से फैन्स में काफी नाराजगी देखी गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मैं आपके ज्यादातर ट्विट्स से सहमत नहीं होता हूं। लेकिन आप बॉलीवुड को लेकर सही हैं और यही आपकी मूल योग्यता है, कृपया इसका पालन करें। आप लोगों को बेकार की फिल्में देखने से बचाकर उनकी गाढ़ी कमाई को बचा रहे हैं। प्लीज इसे करते रहें।"

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "प्लीज सर अपने फैन्स के लिए फिल्मों का रिव्यू करना बंद तम करिये और अपने यूट्यूब चैनल को डिलीट मत करिये। अगर आप फिल्मों का रिव्यू बंद कर देते हैं तो इससे लाखों लोग नाराज हो जाएंगे।"

जेल से लौटकर लिया फैसला

बता दें कि कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को लेकर अभद्र टिप्पणी करने और साल 2019 में फिल्म में लीड रोल दिलवाने के बदले सेक्स की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि अब केआरके जेल से बाहर हैं।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6gKzv10
https://ift.tt/lY2P85a

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म