Ponniyin Selvan Box Office Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी पोन्नियिन सेल्वन, बिक गए 6 लाख टिकट्स

Ponniyin Selvan Box Office Advance Booking: तमिल फिल्म निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 जल्दी ही थियेटर पहुंचने की तैयारी में है। तमिल फिल्म निर्देशक मणिरत्न की इस फिल्म में चियान विक्रम (Chiyaan Vikram), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan ), कार्थी (Karthi) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा बज है। जिसकी वजह से फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग के आंकड़े दर्ज करवाए हैं। इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है।

धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार है पोन्नियिन सेल्वन 1

इस फिल्म को देशभर में दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। इस बीच, फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पोन्नियिन सेल्वन 1 ने अब तक देशभर में टिकट बिक्री कर करीब 11.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब 6 लाख टिकट्स बेच दिए हैं। ये आंकड़ा फिल्म के कारोबार के लिए काफी शानदार माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी 1 दिन का वक्त बाकी है। ऐसे में इन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी वजह से कयास लग रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग आराम से ले लेगी।

विक्रम वेधा से कुछ ही पीछे है पोन्नियिन सेल्वन 1

दिलचस्प बात ये है कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा भी इसी दिन सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाली है। ऐसे में विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन के बीच कांटे की टक्कर है। विक्रम वेधा अब तक जहां एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 1 करोड़ टिकट्स की बिक्री कर चुकी है। ऐसे में चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म विक्रम वेधा से कुछ ही पीछे है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Hde9qR
https://ift.tt/4WFUimY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म