Brahmastra की सक्सेस के बीच एक-दूसरे में खोए नजर आए आलिया-रणबीर, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। आलिया भट्ट ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया भट्ट ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने रणबीर कपूर के साथ बहुत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर किया रणबीर कपूर संग फोटो
आलिया भट्ट ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ कोजी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का सिर्फ चेहरा दिखाई दे रहा है और दोनों आंख बंद करके एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये प्यारी फोटो सिर्फ फैंस को ही नहीं सेलिब्रिटीज को भी पसंद आ रही है और वह इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'होम'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी। मुंबई में हुई इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आलिया भट्ट ने जून में सोशल मीडिया पर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी से पहले एक-दूसरे को करीब चार साल से डेट कर रहे थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बीते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। आलिया भट्ट अब फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, रणबीर कपूर अब फिल्म 'एनिमल' और डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म फिल्म काम करते नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zYAOgiT
https://ift.tt/3EsuXvG
Comments
Post a Comment