Akshay Kumar ने सिर पर उठाया बेटी नितारा का सामान, वीडियो देख लोगों ने दिया 'बेस्ट पापा' का टैग
Akshay Kumar and His Daughter Viral Video: बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक है, जो हर मुद्दे को लेकर आपनी राय रखते हुए नजर आते है। जिसके चलते कई बार उन्हें काफी नुकसान भी होता है। अक्षय कुमार की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी। इसका सबके बड़ा कारण फिल्म का बायकॉट बताया गया था। इन सब के बाद अब अक्षय कुमार का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद के फैंस अक्षय की खूब तारीफ कर रहे है।
अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते है, वो अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। इसी बीच अक्षय ने एक वीडियो और फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा के साथ एक पार्क में घूम रहे हैं। इस दौरान दोनों के पास बड़े-बड़े टेडी बियर हैं। वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी का टेडी बिया अपने सिर पर रखे हुए नजर आ रहे है। अक्षय के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद रहे है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रियल हीरो' इसके अलावा यूजर्स उन्हें बेस्ट पापा का टैग देते हुए नजर आ रहे है।
ये देखिए अक्षय कुमार का वीडियो
इस फिल्म में नजर आने वाले हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में नजर आने वाले है। वो इमरान हाशमी के साथ सेल्फी में तो वहीं जैकलीन फर्नांडिस के साथ राम सेतु फिल्म में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार के इस वीडियो के लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/kXgeJBA
https://ift.tt/XtD1AdE
Comments
Post a Comment