Anil Kapoor के हमशक्ल ने शेयर किया एक्टर संग कोलाज, फैंस ने कहा- 'बाल कम हैं, नॉट वैलिड'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की लाइफ देखकर तमाम लोग उनकी तरह जिंदगी जीना चाहते हैं लेकिन ऐसा आसान नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तमाम बॉलीवुड स्टार्स हमशक्ल हैं जो भले ही फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं लेकिन काफी चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन तमाम स्टार्स के हमशक्ल के फोटोज वायरल होते रहते हैं। अब दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के हमशक्ल के फोटोज वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। खास बात ये है कि अनिल कपूर का हमशक्ल इंडिया से नहीं बल्कि अमेरिका का रहने वाला है।

अनिल कपूर और उनके हमशक्ल का कालोज वायरल

अनिल कपूर के हमशक्ल जॉन एफर अमेरिका में फिटनेस कोच हैं। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी तमाम तस्वीरें शेयर की हैं। जॉन एफर ने हाल ही में अपनी और अनिल कपूर की तस्वीर की कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसमें एक तरफ जॉन एफर अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए मिरर सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनिल कपूर की पुरानी फोटो है। ये कोलाज शेयर करते ही वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

अनिल कपूर के हमशक्ल पर लोगों के कमेंट

अनिल कपूर और जॉन एफर के कोलाज पर एक यूजर ने लिखा है, 'अनिल कपूर बिना छाती के बाल पहली बार स्पॉट किए गए।' एक यूजर ने लिखा, 'भाई बाल कम हैं तुम्हारे पास, नॉट वैलिड।' एक यूजर ने लिखा है, 'कॉपी ऑफ अनिल कपूर।' एक यूजर ने लिखा है, 'अपना भाई तो एकदम अनिल कपूर लग रहा है।' इस तरह से तमाम यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में

अनिल कपूर भले ही 65 साल के हो गए हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस से यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर वह रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएंगे। अनिल कपूर पिछली बार जून में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QMwr7Df
https://ift.tt/UNBZxys

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म