Neha Kakkar के सपोर्ट में उतरीं धनश्री वर्मा, कहा- 'फाल्गुनी पाठक के गाने को बनाया बेहतर...'

Dhanashree Verma Stand For Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) इन दिनों 'मैंने पायल है छनकाई (Maine Payal Hai Chhankai)' गाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ ने हाल ही में 90 के दशक के सुपरहिट गाने को रिमिक्स वर्जन 'ओ सजना (O Sajna)' रिलीज किया है, जिसको लेकर फाल्गुनी पाठक नेहा पर बुरी तरह से भड़क गई थीं। फाल्गुनी ने 'मैंने पायल है छनकाई' गाने को रिएक्रिट करने पर ना सिर्फ अपनी नाराजगी जताई बल्कि नेहा को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई मीम्स भी शेयर किए। अब इसी बीच धनश्री वर्मा नेहा कक्कड़ के सपोर्ट में उतर आई हैं।

बता दें कि 'मैंने पायल है छनकाई' के रिक्रिएट वर्जन में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) के साथ एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और प्रियंका शर्मा नजर आ रहे हैं। नेहा की ट्रोलिंग पर अब धनश्री वर्मा उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धनश्री वर्मा ने कहा, "हम सभी इस गाने को बहुत प्यार करते हैं और इसे सुनते हुए ही बड़े हुए हैं। हम हर साल आज भी इसगाने को सुनते हैं। जब हमें पता चला कि इस गाने को रिक्रिएट किया जा रहा है तो हम सब बहुत एक्साइटिड हो गए थे क्योंकि हमें पता था कि इस गाने से सब बहत प्यार करते हैं। नेहा, तनिष्क बागची और जानी ने साथ मिलकर इस गाने को और भी बेटर बना दिया है।"

नेहा कक्कड़ का नया गाना

इसके साथ ही धनश्री वर्मा ने कहा कि इस गाने को हां कहने के लिए उन्हें केवल 45-50 सेकंड लगे थे। वहीं गाने को लेकर प्रियांक वर्मा ने कहा, "यह आइकॉनिक गाना है, और जिस तरह से उन्होंने इसे फिर से बनाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने असली गाने के साथ न्याय किया है।"

बता दें कि फाल्गुनी पाठक ने दिल्ली टाइम्स से बातचीत में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार नेहा कक्कड़ का 'ओ सजना'सॉन्ग सुना था तो उन्हें उल्टी आ गई थी।

 

 

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/kUKZJca
https://ift.tt/wglBjOp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म