Entertainment News Of The Day: जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत, सनी लियोनी ने फैंस को इसलिए किया आगाह
Entertainment News Of The Day 26th September: 26 सितंबर को मनोरंजन जगत से कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जैकलीन फर्नांडिस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 200 करोड़ की ठगी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है। सनी लियोनी ने बताया कि एक इवेंट के प्रमोशन के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की है। नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के विवाद में सिंगर सोना महापात्रा की एंट्री हो गई है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, 200 करोड़ की ठगी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है। बताते चलें कि इस मामले को लेकर बीते दिनों जैकलीन फर्नांडिस से ईडी लगातार पूछताछ कर रही थी। एक्ट्रेस का ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कई बार नाम भी जुड़ चुका है।
#UPDATE | Additional Sessions Judge Shailender Malik sought a response from the ED on the bail plea. Till then her regular bail is pending before the court... On the request of Jacqueline's lawyer, the court granted interim bail to Jacqueline on a bail bond of Rs 50,000.
— ANI (@ANI) September 26, 2022
सनी लियोनी ने अपने फैंस को किया आगाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को आगाह किया है। दरअसल, सनी लियोनी ने बताया कि एक इवेंट के प्रमोशन के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये इवेंट थाईलैंड में होना है। सनी लियोनी ने पोस्ट में कहा है कि इस इवेंट से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की है।
NOTICE:
I am NOT associated with this #event in anyway nor does this award show / event organisers have any rights to use my name.
Kindly make sure that you do not fall for such #scams. pic.twitter.com/5eBVFoaeg9— Sunny Leone (@SunnyLeone) September 26, 2022
नेहा-फाल्गुनी के विवाद में सोना महापात्रा की एंट्री
नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के विवाद में सिंगर सोना महापात्रा की एंट्री हो गई है। सोना महापात्रा का कहना है कि नेहा कक्कड़ को 'मैंने पायल है छनकाई' के रीमिक्स गाने पर जो रिएक्शन मिल रह हैं, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। सोना महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा है म्यूजिक लेबल और बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर शॉर्टकट तरीक से क्रिएटिव कम्युनिटी और क्रिएटर्स को मार रहे हैं।
the constant showcasing of a lack of courage to back new compositions, songwriters, disrespecting creators, writers has destroyed the fabric of what made #Bollywood music culturally relevant.The horror of the Sri Lankan Manike Mage remade, case in point2. Puke worthy for me. ?? https://t.co/eO9sE7JmWd
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) September 26, 2022
ऋचा-अली की शादी में आएंगे हॉलीवुड स्टार
ऋचा चड्डा और अली फजल अगले महीने अक्टूबर में शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर रोजाना कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में हॉलीवुड स्टार भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी में 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अली फजल की को-स्टार जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी तस्वीर वायरल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डॉटर्स डे के दिन अपनी बेटी शोरा की अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'आपकी मुस्कुराहट से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है शोरा। हैपी डॉटर्स डे।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/nsaBblX
https://ift.tt/TH6yKz8
Comments
Post a Comment