अली फजल की दुल्हनिया बनने के लिए ऋचा चड्ढा की खास तैयारी, 175 साल पुरानी ज्वैलर फैमिली डिजाइन करेगी एक्ट्रेस के गहने
बॉलीवुड इंडस्ट्री की लवली कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी काफी दिन से अटकी पड़ी है। आखिरकार, वो समय जब दोनों एक-दूसरे का हाथ थामने वाले हैं। इन ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर रोजाना कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल 4 अक्टूबर को शादी करने जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि ऋचा चड्ढा के लिए शादी के गहने 175 साल पुराने ज्वैलर परिवार बनाएगा।
ऋचा चड्ढा की ज्वैलरी तैयार करेगा ये परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा चड्ढा के गहने बीकानेर के 175 साल पुराने ज्वैलर परिवार द्वारा तैयार किए जाएगे। खचांजी परिवार ज्वैलर्स का एक सम्मानित परिवार है, जो अपने खास डिजाइन के लिए जाने जाते हैं और वह ऋचा चड्ढा के लिए सिग्नेचर पीस डिजाइन करेंगे। ये खजांची परिवार मोती चंदा खजांची के वंशज हैं, जो राजस्थान के शुरुआती कला संग्रहकर्ताओं में से एक है और उनके गहनों के संरक्षकों में बीकानेर का शाही परिवार भी शामिल है।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की कोरोना के कारण अटकी शादी
बताते चलें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2019 में सगाई कर ली थी और साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते इसे टालना पड़ा था। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दोनों शादी करने के बारे प्लानिंग कर रहे थे और गेस्ट्स को इनविटेशन भेजने वाले ही थे लेकिन कोरोना महामारी आ गई और फैमिली के बुजुर्ग सदस्यों को ध्यान में रखते हुए इंतजार करने का फैसला किया।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात
ऋचा चड्ढा और अली फजल की साल 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और अली फजल ने ऋचा चड्ढा को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं और अक्सर रोमांटिक वैकेशन पर जाते रहते हैं। इस तरह से ऋचा चड्ढा और अली फजल इतनी लंबी डेटिंग के बाद शादी करने जा रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4KX8Pz3
https://ift.tt/XtD1AdE
Comments
Post a Comment