Raju Srivastava Death: आखिरी वीडियो में इन दो एक्टर्स की नकल करते नजर आए थे राजू श्रीवास्तव
Raju Srivastava Death: बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Passes Away) का 58 की उम्र में निधन हो गया है। कॉमेडियन ने नई दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कॉमेडियन को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा था। राजू श्रीवास्तव के चचेरे भाई ने पहले एक न्यूज एजेंसी को बताया, 'कॉमेडियन हर दिन की तरह एक्सरसाइज कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त वो अचानक से नीचे गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और राजू को हम सभी ने तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया।'
राजू श्रीवास्तव हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। अक्सर उन्हें फैंस के बीच बॉलीवुड सेलेब्स की नकल करते हुए देखा जाता था। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में भी राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की आवाज में आने वाले कोरोना के बचाव के संदेश की बात करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में उन्होंने बताया कि अगर ये संदेश शशि कपूर और विनोद खन्ना द्वारा किस तरह बोला जाता।
राजू श्रीवास्तव के निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की खूब प्रार्थना की थी। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनकी हालत में सुधार होने लगा था लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी फैंस को बड़ा झटका दिया है।
राजू श्रीवास्तव ने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपने चुटकुलों से फैंस के बीच अलग पहचान हासिल की थी। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी टैलेंट हंट शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भी हिस्सा लिया था, जिसका पहला सीजन 2005 में प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे तो गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उन्हें 'बिग बॉस' में भी देखा गया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uS0lmk1
https://ift.tt/XtD1AdE
Comments
Post a Comment