Bhediya Teaser: धांसू कमबैक के लिए तैयार वरुण धवन, टीजर देख बोले फैंस, '100 करोड़ पक्के..'
Bhediya Teaser: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया (Bhediya) का धांसू टीजर जारी हो चुका है। महज 45 सेकेंड्स के इस टीजर में भेड़िया की दहशत फैंस को हिलाने में कामयाब रही है। इस फिल्म के साथ ही एक्टर वरुण धवन धमाकेदार कमबैक की तैयारी में हैं। वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टारर इस फिल्म के टीजर में घने जंगल में भेड़िया की एंट्री दिखाई गई है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। भेडिया के टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग क्या बातें कर रहे हैं इसके बारे में बताने से पहले आप देखिए इस फिल्म का ये धांसू टीजर
भेड़िया का धांसू टीजर हुआ रिलीज
फैंस को भाया भेड़िया का टीजर
दिलचस्प बात ये है कि वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टार ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आया है। वरुण धवन और कृति सेनॉन की इस अपकमिंग फिल्म का टीजर देख एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, '100 करोड़ रुपये पक्के हो गए हैं।' जबकि एक यूजर ने लिखा, 'मैडॉक फिल्मस कभी निराश नहीं करता... अब बस वरुण धवन ओवर एक्टिंग न करे।' तो एक फैन ने लिखा, 'कृति सेनॉन को देखने का इंतजार नहीं कर सकती। टीजर शानदार है। क्या गजब वीएफएक्स है। भेड़िया ट्रेलर 19 अक्टूबर को आ रहा है। एक और ब्लॉकबस्टर रास्ते में है।' फैंस के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।
Can’t wait to see you KRITI ??
Teaser looks awesome ?✨ That VFx??#Bhediya trailer howling on 19th October
One more Block Buster on the way✨?#KritiSanon #Varundhawan pic.twitter.com/tz3Vc7xwjI— Sam the johnwick LuCiFeR ? (@ShyamChinni4) September 30, 2022
@MaddockFilms kabhi disappointed nahi karti audience ko, bas ye @Varun_dvn overacting naa karde#Bhediya
— . (@istormbreaker1) September 30, 2022
#Bhediya looks exciting. Will be a 100cr plus grosser easily if the trailer clicks..
— Avinash Singh Rathore (@being__shiva__) September 30, 2022
मैं शांत ही किनार पे आराम सा
खौफ है इस जंगल में मेरे नाम का
...न रह गया यह जंगल मेरे काम का,
अब रहा न कोई रास्ताबनेगे अब इंसान मेरा नाश्ता
The Legend of #Bhediya begins on 19th October 2022.@Varun_dvn @kritisanon @amarkaushik @MaddockFilms pic.twitter.com/NEhjYTl1Y5
— Abhishek Parihar (@BlogDrive) September 30, 2022
Excitement badh gayi ????#Bhediya #BhediyaTrailerOn19thOct
— wajuuu ?? (@_peacelover_) September 30, 2022
कब रिलीज होगी भेड़िया
बता दें कि फिल्म स्टार वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म भेड़िया जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर पहुंचने वाली है। इस फिल्म को मेकर्स 25 नवंबर 2022 को रिलीज करेंगे। फिल्म को जीयो स्टूडियो और मैडॉक फिल्मस ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं जो स्त्री, लुका छुपी, मिमी और बदलापुर जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। तो क्या आप इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mQXecND
https://ift.tt/ST5HtDd
Comments
Post a Comment