Hrithik Roshan की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट?
Hrithik Roshan dating Saba Azad: ऋतिक रोशन शनिवार को मुंबई में एक जैपनीज रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट हुए। जब वो रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे थे, तो उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई। जिसे पहले कोई पहचान नहीं पाया। ऋतिक और इस गर्ल ने हाथों में हाथ डाला हुआ था और हाथ पकड़े हुए ऋतिक उसे गाड़ी तक ले गए। लेकिन अब इस मिस्ट्री गर्ल का राज सामने आ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आजाद हैं। इन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप में काम किया था। इसके अलावा वो कोई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
सबा क्योंकि एक म्यूजिशियन भी है तो ये भी हो सकता है कि ऋतिक रोशन सबा के साथ किसी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन फिलहाल तो दोनों की डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। ऋतिक रोशन ने सुजैन से अलग होने के बाद किसी और को डेट नहीं किया है और न ही उनका किसी के साथ नाम जुड़ा। सुजेन से अलग होने के बाद ये पहली बार होगा जब उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
वैसे ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक के बाद एक कई एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन फिल्म फाइटर में दिखेंगे। इसके अलावा सैफ अली खान के साथ वो विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक मे भी हैं। इसमें वो एक गैंगस्टर का रोल करने वाले हैं। ऑरिजनल फिल्म में ये रोल विजय सेतुपति ने निभाया था। ऋतिक की वॉर 2 की भी खबरें तेज हैं। वहीं शनिवार को सामने आया कि वॉर 2 के बाद ऋतिक रोशन सलमान खान और शाहरुख खान के साथ एक स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में नजर आ सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/l3cSKRqtJ
https://ift.tt/6vYMOBg5b

Comments
Post a Comment