Happy Republic Day 2022: मॉर्डन जमाने में भी देशभक्ति नहीं भूला है बॉलीवुड, लोगों को पढ़ाया देशप्रेम का पाठ

Happy Republic Day 2022: देश भर में आज 73वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2022) मनाया जा रहा है। सुबह से ही हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। जगह जगह लोग देशभक्ति के गाने बजाकर भारतीय वीरों को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड भी अपने तरीके से देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया गया है जो कि देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए गाने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगा देते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके अंदर सोई देशभक्ति को जगा देंगे। आप इन गानों को सुनकर गणतंत्र दिवस मना सकते हैं।

जय हिंद की सेना (Shershaah)
फिल्म शेरशाह में कारगिल युद्ध का हिस्सा रह चुके विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में देशभक्ति को काफी करीब से दिखाया गया है। फिल्म के गाने जय हिंद की सेना में सेना के जवानों की जद्दोजहद को दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कमाल की एक्टिंग की है।

वंदे मातरम (ABCD2)
फिल्म एबीसीडी 2 के इस गाने में डांस के जरिए देश के प्रति प्रेम को दर्शाया गया है। इस गाने में वरुण धवन ने अपने शानदार डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया था।

तेरी मिट्टी (Kesari)
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी में भी एक देशभक्ति के गाने को जगह दी गई थी। तेरी मिट्टी नाम के अस गाने को सुनकर लोगों की आंख में आंसू आ जाते हैं। ये गाना उन वीर जवानों की याद में बनाया गया है जिन्होंने बिना सोच समझे देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू (Razi)
फिल्म 'राजी' के गाने ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू भी लोगों के दिलों पर राज कर चुका है। फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। आलिया भट्ट के इस गाने ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया था।

देश मेरा रंगीला (Fanaa)
आमिर खान और काजोल की फिल्म फना में भी भारत की विविधता को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के गाने देश मेरा रंगीला में काजोल ने भारत की हर खूबी पर बारीकी से बात की है। ये गाना आज भी फैंस को बहुत लुभाता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3IEN64o
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म