Entertainment News of The Day: बिग बॉस 15 से कटा राखी सावंत का पत्ता, मौनी रॉय के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं, अब फिनाले की ओर बढ़ चुका बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) भी कई बातों को लेकर चर्चा में रहा। मगर सबसे ज्यादा चर्चा फिनाले से ठीक पहले बाहर हुईं राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर रही। इधर, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मेगा स्टार चिरंजीवी को कोरोना होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। यहां देखें दिन भर चर्चा में रहीं 5 बड़ी खबरें।

Hazel Keech और Yuvraj Singh के घर हुआ बेटे का जन्म

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा हेजल कीच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर किलकारियां गूंजी हैं। ये स्टार कपल पहली बार पैरेंट्स बना है। दोनों के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ है। जिसकी जानकारी इस स्टार कपल ने बीते दिन ही सोशल मीडिया के दी।

Bigg Boss 15 से बाहर हुईं Rakhi Sawant

बिग बॉस 15 के फिनाले की रेस से अदाकारा राखी सावंत बाहर हो चुकी है। राखी सावंत इस गेम शो में फिनाले की ओर बढ़ रही थी। मगर इससे पहले ऐन वक्त पर अदाकारा का पत्ता शो से कट चुका है।

शुरू हुईं Mouni Roy की शादी की तैयारियां

टीवी सीरियल अभिनेत्री मौनी रॉय की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही है। मौनी रॉय की शादी से पहले उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्में सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं।

Neil Bhatt की बहन ने मंदिर में रचाई शादी

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम स्टार नील भट्ट की बहन शिखा भट्ट ने हाल ही में मंदिर में शादी रचाई। इसकी जानकारी इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अपनी ननद शिखा भट्ट की शादी में अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट संग खूब रंग जमाया।

कोरोना वायरस का शिकार हुए Chiranjeevi

साउथ फिल्मों के मेगा स्टार चिरंजीवी कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। इसकी जानकारी साउथ सुपरस्टार ने ट्वीट कर दी। मेगा स्टार ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। ​



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qYnbyu
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म