Ahan Shetty 2022 में करेंगे Tania Shroff से शादी? जानें सच्चाई
Ahan will not marry Tania in 2022: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म तड़प (Tadap) के साथ धमाकेदार एंट्री मारने वाले कलाकार अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर बीते दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ 2022 में ही शादी कर सकते हैं। अहान शेट्टी को लेकर सामने आई इन खबरों की हवा पिंकविला की एक रिपोर्ट से निकल गई है, जिसमें बताया गया है कि शेट्टी परिवार ने अभी तक अहान की शादी के बारे में सोचा भी नहीं है तो फिर इस साल शादी का सवाल ही नहीं उठता है।
अहान शेट्टी के स्पोक्सपर्सन ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है, ‘अहान शेट्टी की शादी को लेकर आ रही खबरें बेबुनियाद हैं। अहान इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे हुए हैं। अहान अपनी अगली फिल्म जून 2022 में शुरू करेंगे, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा।’
जिन लोगों को अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के बारे में नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि ये दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के रिश्ते को घरवालों से भी हरी झंडी मिल चुकी है। ये दोनों साथ में काफी वक्त बिताते हैं और हॉलीडे पर जाते रहते हैं। फिल्म तड़प के हिट होने के बाद अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ वेकेशन पर गए थे, जहां से दोनों की रोमांटिक फोटोज काफी वायरल हुई थीं।
अहान शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि वो भट्ट कैंप की आशिकी 3 शुरू कर सकते हैं। अहान शेट्टी की पहली फिल्म एक एक्शन ड्रामा थी, ऐसे में काफी चांस है कि वो अपनी दूसरी फिल्म रोमांटिक जॉनर की चुनें। जब फिल्म तड़प रिलीज होने वाली थी तब अहान ने कहा था कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उनके साथ मल्टीफिल्म डील साइन की है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3AkIIEw
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment