Akshay Kumar की 'Bachchan Pandey' से टकराएगी SS Rajamouli की 'RRR' !! बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

Bachchan Pandey Will Clash With RRR: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) 7 जनवरी को अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखने के बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म दो नई रिलीज डेट (18 मार्च और 28 अप्रैल) जारी की है। अगर ये फिल्म 18 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देती है तो इसकी टक्कर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) से देखने मिलेगी।

डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में 'आरआरआर' के लिए 18 मार्च और 28 अप्रैल दो तारीख सुरक्षित कर ली हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर महामारी की स्थिति सही होती हैं और सिनेमाघरों को फुल कैपेसिटी के साथ खोला जाता है तो हम फिल्म 18 मार्च के दिन रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अन्यथा ये फिल्म 28 अप्रैल के दिन रिलीज होगी।'

'बच्चन पांडे' से टकराएगी 'आरआरआर'
अगर हालत ठीक रहते हैं और सिनेमाघरों को फुल कैपेसिटी के साथ खोला जाता है तो फिल्म 18 मार्च के दिन रिलीज होनी तय है। इस फिल्म की सीधी भिड़ंत अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से होगी। इसका मलतब यह है कि एसएस राजामौली ने होली की डेट को सुरक्षित करके अक्षय कुमार को खुला चैलेंज दिया है। वहीं दूसरी और अक्षय कुमार बीते दिनों ही फिल्म के दो नए पोस्टर्स के साथ 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस फिल्म में अभिनेता के लीड रोल में कृति सेनॉन दिखाई देंगी।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस फिल्म को अब किस दिन रिलीज करते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3IrhVcs
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म