Arun Verma की मृत्यु, सलमान खान-अक्षय कुमार संग किया था काम

Arun Verma Death: कोरोना वायरस महामारी के दौर में कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के जाने से इंडस्ट्री को भारी धक्का लगा है। इन कलाकारों की मृत्यु के गम से अभी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि एक और बड़ा झटका लग गया है। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अरुण वर्मा इस दुनिया को बाय बोलकर हमेशा-हमेशा के लिए अपने फैंस से दूर चले गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अरुण वर्मा का इलाज काफी समय से पीपल्स हॉस्पिटल में चल रहा था, जिन्होंने गुरुवार के दिन अपनी अंतिम सांस ली।

दोस्त ने दी अरुण वर्मा की मृत्यु की जानकारी
एक्टर अरुण वर्मा की मृत्यु की जानकारी उनके एक दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अरुण वर्मा के दोस्त ने फेसबुक पर लिखा है, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे दोस्त और एक्टर अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में देहान्त हो गया है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें। ओम शांति, शांति, शांति...।'

अरुण वर्मा ने किया था कई दिग्गज कलाकारों संग काम
बॉलीवुड एक्टर अरुण वर्मा ने अपने सालों लम्बे करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे लोग भी शामिल हैं। सलमान खान की किक में अरुण के द्वारा निभाया गया छोटा सा किरदार दर्शकों को हमेशा याद रहेगा। अरुण कुमार अपने छोटे-छोटे किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहते थे। कई दफा तो दर्शकों के चेहरों पर अरुण को देखते ही हंसी आ जाती थी।

फैंस की आंखें हुई नम
एक्टर अरुण वर्मा की मृत्यु की खबर से उनके फैंस की आंखें नम हो गई हैं। फैंस अरुण वर्मा को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। बॉलीवुड में काम करने के साथ-साथ अरुण वर्मा ने टीवी पर भी कई यादगार किरदार निभाए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/32gLJJz
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म