Bachchan Pandey: इस दिन रिलीज होगा Akshay Kumar और Kriti Sanon स्टारर का ट्रेलर !! जानें तारीख
Akshay Kumar's Bachchan Pandey Trailer Release on This Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को शूटिंग को पूरा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों में से एक बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 18 मार्च यानी होली के दिन दस्तक देगी। फिल्म रिलीज से पहले फैंस 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके बच्चन पांडे का ट्रेलर अगले महीने की 18 तारीख को रिलीज किया जाएगा।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी के दिन रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के एक महीने बाद 18 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में बड़े परदे में लगेगी। फिल्म के ट्रेलर को 18 फरवरी के दिन रिलीज करने के दो कारण हैं। पहला फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन है और दूसरा 18 अक्षय कुमार का लकी नंबर भी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म में होली के लिए स्पेशल गाना भी रखा गया है। इस गाने की शूटिंग फिल्म सिटी में की गई है। ट्रेलर में गाने की झलक भी दिखाई देगी।
फरहाद सामजी के निर्देशक में बनी फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनॉन की जोड़ी के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में दिखाई देंगी। अक्षय और कृति की जोड़ी को 'बच्चन पांडे' से पहले 'हाउसफुल 4' में भी देखा गया था। वरुण तेज और पूजा हेगड़े अभिनीत जिगरथंडा, गड्डालकोंडा गणेश का तेलुगु वर्जन 2019 में बनाया गया था। राहुल और पी रविशंकर अभिनीत जिगरथंडा को उसी टाइटल के तहत कन्नड़ में बनाया गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/X8EDbeULA
https://ift.tt/KMwdm4615
Comments
Post a Comment