Farhan Akhtar और शिबानी दांडेकर दो बार करेंगे शादी? अप्रैल में भी निकली शादी की तारीख

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar two wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर खबर थी कि दोनों फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे। जबकि उससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि दोनों मार्च के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। नई डेट के मुताबिक दोनों की कोर्ट मैरिज 21 फरवरी को होगी। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोचा था कि उनकी शादी में सिर्फ कुछ ही लोग आएंगे जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त होंगे। लेकिन अब उनके प्लान में बदलाव नजर आ रहा है।

बॉलीवुड लाइफ को मिली जानकारी के मुताबिक दो बार शादी करेंगे। एक बार कोर्ट मैरिज और दूसरी बार ग्रैंड शादी होगी। इसके लिए अप्रैल, 2022 में डेट निकाली जा रही है। कपल चाहता है कि दूसरी शादी में तमाम लोग जुट जाएं। हमारे इंडस्ट्री की एक सोर्स ने बताया, ''फरहान और शिबानी ने फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद अप्रैल में एक ग्रैंड वेडिंग का फैसला किया है। कपल ने पहले महामारी और कोविड 19 में बढ़ोतरी और ओमिक्रॉन के खतरे के चलते केवल एक छोटी शादी प्लान की थी। लेकिन अब चीजें अब कंट्रोल मे हैं और कपल सभी प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए इसे ग्रैंड लेवल पर करना चाहता है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक कपल सब्यसाची पहनेगा और उनके शादी के कपड़े बन रहे हैं। कपल इसे बिलकुल छुपाकर रखना चाहता है।''

फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक रोड ट्रिप फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें अबकी बार गर्ल गैंग नजर आएगी। इसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ होंगी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अब मम्मी बन गई हैं तो कहा जा रहा है कि उनका इस फिल्म से पत्ता कट गया है, उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को चुना जा सकता है। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/d9HeQsXky
https://bit.ly/3GblJNq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म