Entertainment News of The Day: तेजस्वी प्रकाश की जीत पर लगी इन सितारों को मिर्ची, इस दिन रिलीज होगी RRR

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के बाद दिनभर कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। इधर, मचअवेटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण-जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया। इतना ही नहीं, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की दोस्त अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी की फोटोज ने भी सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींचा। यहां पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें।

Tejasswi Prakash की जीत पर लगी इन सितारों को मिर्ची

बीते दिन बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने बाजी मारते हुए विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि कई सितारों को तेजस्वी प्रकाश की बिल्कुल भी रास नहीं आई। काम्या पंजाबी से लेकर गौहर खान और जीशान खान तक, कई सितारे तेजस्वी प्रकाश की जीत को अनफेयर बताते दिखे।

इस दिन रिलीज होगी SS Rajamouli की RRR

टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर की नई रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने बताया है कि वो अपनी इस फिल्म को 25 मार्च के दिन लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी लंबे वक्त से था। आखिरकार अब इस फिल्म की रिलीज डेट का एनाउंसमेंट हो चुका है।

Amrita Arora की बर्थडे पार्टी में पहुंची Kareena Kapoor

बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में खूब रंग जमाया है। फिल्म स्टार करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में जाकर खूब एन्जॉय किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

Kapil Sharma संग काम करेंगी Deepika Padukone

द कपिल शर्मा शो के सेट पर अपनी फिल्म गहराइयां के प्रमोशन के लिए पहुंची अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा से वादा किया है कि वो उनकी फिल्म में जरुर हिस्सा बनेंगी। हालांकि वो कपिल शर्मा से मजाकिया लहजे में बोलती हैं कि वो फिल्म में तभी काम करेंगी जब खुद कपिल इसे डायरेक्ट करेंगे और उनके को-स्टार बनेंगे। जिसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं कि दीपिका के लिए कुछ भी।

Mouni Roy की रिसेप्शन फोटोज हुईं वायरल

टीवी सीरियल स्टार मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी के रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। मौनी रॉय और सूरज नंबियार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0fPp6ULzT
https://ift.tt/KMwdm4615

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म