Ahan Shetty ने शादी की खबरों पर दिया पहला बयान, टूट सकता है फैंस का दिल

Ahan Shetty speaks on wedding: बॉलीवुड अभिनेता अहान (Ahan Shetty) शेट्टी ने इसी साल फिल्म तड़प (Tadap) से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था, जिसमें अहान के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आई थीं। फिल्म में अहान शेट्टी की एक्टिंग को काफी सराहा गया और दर्शकों ने इस स्टारकिड को खुले दिल से स्वीकार कर लिया है। अहान शेट्टी ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से ही उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में बनी हुई है। अहान शेट्टी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ शादी कर लेंगे।

अहान शेट्टी ने पहले तो इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब उन्होंने इन खबरों पर जुबान खोल दी है। अहान शेट्टी ने कहा है कि इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। एक्टर बनने के कुछ नुकसान हैं, जिनमें से यह एक है। अहान शेट्टी के अनुसार, ‘मैंने अपनी निजी जिंदगी किसी से छुपाई नहीं है। मैं हमेशा से इसको लेकर ईमानदार रहा हूं। मैं चाहता हूं कि लोग स्क्रीन पर मेरे किरदार की तारीफ करें, जिस कारण रियल लाइफ में ईमानदार रहता हूं। मेरी शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैल रही हैं, जिनसे मुझे अब परेशानी नहीं होती है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। मेरा पूरा ध्यान अभी करियर पर है। मैं फिल्मों में अच्छे किरदार निभाना चाहता हूं, जिसके लिए मैं ट्रेनिंग ले रहा हूं।’

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म तड़प की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इन दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। पिता सुनील शेट्टी की तरह अहान शेट्टी ने भी कभी अपनी पर्सनल लाइफ लोगों को नहीं छुपाई। तानिया और अहान की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है लेकिन ये 2022 में शादी नहीं करेंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://bit.ly/3rbcQ2h
https://bit.ly/3GblJNq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म