Aamir Khan नहीं खाते शाहरुख खान के घर का खाना? पार्टी में लेकर पहुंचे थे अपना टिफिन
Aamir Khan eat own food in Shah Rukh Party: आमिर खान और शाहरुख खान दोनों ही अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फिर भी एक बार एक ऐसा किस्सा हुआ था जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि आमिर ने ऐसा क्यों किया। दरअसल आमिर खान एक बार शाहरुख खान की पार्टी में गए थे लेकिन वहां वो अपना खाना लेकर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने ये पार्टी एप्पल के सीईओ टिक कुक के स्वागत के लिए रखी थी और पार्टी उनके घर पर थी। इस पार्टी में आमिर खान को भी बुलाया गया था। आमिर पार्टी से जाने वाले थे लेकिन गौरी ने कहा कि वो रुक कर जाएं। तो जब खाना खाने की बात आई तो आमिर खान ने अपना टिफिन निकाल लिया और उसी से खाना खाया।
इसके पीछे का कारण बताएं तो आमिर खान उस वक्त काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। उन्हें फिल्म दंगल के लिए अपने आप को फिट बनाना था। इसलिए वो जहां भी जाते थे, उन दिनों अपना खाना खुद लेकर जाते थे। इससे पहले आमिर ने गजनी के समय भी अपना ट्रांसफोर्मेशन किया था और तब भी वो काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर थे।
फिलहाल दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर लीड रोल मे होंगी। ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। वहीं शाहरुख खान फिल्म पठान से अपना कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म का थोड़ा काम अभी बाकी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9HRkWbf7u
https://ift.tt/KMwdm4615
Comments
Post a Comment