सरोगेसी के जरिए Priyanka Chopra और Nick Jonas बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas Welcomed a baby via surrogate: पावर कपल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि वो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह और निक 'बहुत खुश' हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।

प्रियंका और निक दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'हमें यह कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम इस स्पेशल टाइम के दौरान सम्मानपूर्वक गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस नोट को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट पर पति निक को टैग किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका और निक ने 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद लवबर्ड्स ने पितृत्व को अपनाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को हाल ही में 'मैट्रिक्स: द रिसरेक्शन्स' में देखा गया था, जहां उन्होंने सती का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार आदर्श गौरव और राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बन रही 'सिटाडेल' नामक वेब सीरीज में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर 'जी ले जरा' फिल्म भी है, जो फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3IvZx2n
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म