Gangubai Kathiawadi: इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी Alia Bhatt स्टारर !! जानिए तारीख

Gangubai Kathiawadi Release on 25 Feb 2022: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की मैग्नम-ओपस 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। बताया गया था कि ये फिल्म 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश से बचने के लिए संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की और यह भी पता चला कि फिल्म का प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। मेकर्स ने यह भी खुलासा कर दिया है कि 25 फरवरी के दिन गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) भी दिखाई देंगे। 'आरआरआर' से पहले इस आलिया और अजय की जोड़ी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी।

वहीं दूसरी ओर आ रही जानकारी के मुताबिक अगर आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी के दिन रिलीज होती है, तो इसकी टक्कर सीधे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) से होगी। रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार वाईआरएफ द्वारा निर्मित है। अब आने वाले समय में देखना यह है कि 'जयेशभाई जोरदार' के मेकर्स अपनी रिलीज को बदलते हैं या फिर वो इस क्लैश के लिए तैयार हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3AE8LXq
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म