Hrithik Roshan और सबा आजाद एक दूसरे को महीनों से कर रहे हैं डेट, गोवा में साथ बिता चुके हैं छुट्टियां
Hrithik Roshan dating Saba Azad: हाल ही में ऋतिक रोशन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ पकड़े नजर आए। बात में पता चला ये मिस्ट्री गर्ल दिल कबड्डी और मुझसे फ्रैंडशिप करोगे जैसी फिल्मों की हिरोइन है। हाल ही में वो रॉकेट बॉयज नाम की वेब सीरीज में भी नजर आ रही हैं। ऋतिक और सबा के रिलेशन को लेकर काफी मिस्ट्री अभी भी बनी हुई है। क्योंकि सबा एक म्यूजिशियन भी हैं तो ये बात भी उठी कि हो सकता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हों लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक कपल महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सबा और ऋतिक महीनों से एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। यहां तक कि दोनों ने साथ में गोवा में भी छुट्टियां बिताई हैं। जो लोग ऋतिक को करीब से जानते हैं वो इस सबके बारे में जानते थे लेकिन ऋतिक इस तरह हाथ पकड़े पब्लिक के सामने आ जाएंगे, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था। पोर्टल के सोर्स ने बताया, ''उनकी दोस्ती कुछ बहुत ही स्पेशल मोड़ ले रही है। दोनों पिछले महीने अपने फुरसत के पल बिताने के लिए गोवा भी गए थे।''
वहीं सबा इस बारे में बात करने से मना कर चुकी हैं। ईटाइम्स के मुताबिक जब उन्होंने सबा को ऋतिक के बारे में पूछना चाहा तो एक्ट्रेस ने कहा, ''सॉरी, मैं अभी कुछ के बीच मे हूं। मैं आपको बाद में कॉल करूंगी।'' हालांकि एक्ट्रेस ने दोबारा कॉल नहीं किया। ऋतिक और सबा के बीच में क्या वाकई कोई रिलेशनशिप पनप रहा है। ऐसा इसलिए भी अंदाजा लगाया जा रहा है क्योंकि उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। इसलिए ऋतिक के डेटिंग की खबरें भी तेज हैं। हालांकि इससे पहले अभी तक सुजैन के बाद ऋतिक का किसी से नाम नहीं जुड़ा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/nDqTiy8tp
https://ift.tt/Mhf8FyP6J
Comments
Post a Comment