Remembering Sushant Singh Rajput !! सुशांत सिंह राजपूत को सिर्फ इस एक बात से लगता था डर, फैंस को भी बताई थी दिल की बात

Remembering Sushant Singh Rajput: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज अपनी 36वीं बर्थ एनिवर्सिरी बना रहे हैं। एक्टर ने कम वक्त में ही बेहतरीन फिल्में देकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने डेब्यू फिल्म काई पो छे से ही करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सिनेमा इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। दिवंगत अभिनेता ने 14 जून 2020 में कथित तौर पर आत्महत्या कर इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत बड़े दिलवाले और बड़े सपने देखने वाले इंसान थे। हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका ये सफर इतना भी आसान नहीं था। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत को हर बार सिर्फ एक ही डर सताता था कि वो कहीं बॉलीवुड से बाहर न हो जाएं। खुद एक्टर ने कई बार अपना ये फैंस के बीच रखा था। जब उनकी फिल्में असफल हो रही थी तो वो काफी चिंता में थे। सोनचिरिया की रिलीज के वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस से बातचीत के दौरान अपना ये दर्द बयां किया था। एक फैन ने एक्टर से बात करते हुए कहा, 'ओह... आप इस फिल्म के आखिर में मर जाते हो न... मैं इसलिए ये फिल्म नहीं देखूंगी।' जिस पर एक्टर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था, 'अरे, लेकिन अगर आप इसे नहीं देखोगे तो वो मुझे बॉलीवुड से बाहर निकाल फेंकेंगे। मेरा कई गॉडफादर नहीं है। मैंने गॉडफादर्स बनाए हैं। कम से कम इसलिए देख लो ताकि मैं बॉलीवुड में सर्वाइव कर सकूं। बहुत सारा प्यार और सम्मान।'

दुख की बात है कि फिल्म सोनचिरिया बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिरी थी। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म छिछोरे से सफलता भी हासिल हुई। मगर उनकी बातों से छलकता है कि दिवंगत एक्टर का मनोबल काफी गिरा हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गर्माया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/33AP7zq
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म